युवक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत के मुकदमे में गुरुग्राम पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कार तेज गति में थी। इस वजह से हादसा हो गया। गत 22 मार्च को उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव बीनपुर कलां निवासी विक्रम की गोल्फ कोर्स रोड की सर्विस रोड पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। वह ऑटो चलाता था। इस मामले में पुलिस ने फरीदाबाद निवासी 39 वर्षीय गौरव चौहान को गिरफ्तार किया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.