मिर्जापुर, जून 20 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युवक की मौत मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शनिवार जमालपुर थाने का घेराव कर दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया, तब जाकर आक्रोशित परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। यह भी पढ़ें- चंदौली से ससुराल आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शवघटनास्थल का विवरण चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरइयां गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश पटेल अपने ससुराल जमालपुर के गोविंदपुर गांव पत्नी और बच्चों से मिलने आया था। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर के कमरे की खिड़की में बेल्ट के सहारे फंदे पर लटकता मिला था। भाई विकास पटेल ने मृत प्रकाश के ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर...