कौशाम्बी, मार्च 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी अजय कुमार यादव ने बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय सुनील कुमार यादव एक मार्च की शाम खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...