पूर्णिया, मार्च 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी नागो शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू शर्मा की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं । इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने मृतक की पत्नी को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में मदद के लिए तत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.