गोरखपुर, अगस्त 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी खास निवासी धर्मेंद्र यादव (35) पुत्र स्व. राम जियावन यादव की सोमवार को सूडान में एक स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट में मौत हो गई। मंगलवार मौत की सूचना घर पहुंची थी। केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने सूडान से धर्मेन्द्र यादव के पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी अनीता देवी के प्रार्थना पत्र का हवाला देते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। धर्मेंद्र यादव सूडान देश स्थित ओमेगा स्टील कंपनी में मेल्टर के पद पर कार्यरत था। वह करीब तीन वर्ष पूर्व कंपनी में नौकरी करने गया था.

परिवार की स्थिति वहीं विधायक ई.सरवन निषाद ने कहा कि धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को जल्द पैतृक गांव लाने के लिए संबंधित अधिक...