शामली, मार्च 12 -- एलम कट बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ताजपुर सिम्भालका, थाना कोतवाली शामली निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने भानजे किशन तोमर पुत्र कपिल तोमर के साथ 28 फरवरी को स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली के खजूरी खास स्थित अपने घर जा रहे थे। किशन अपनी माता प्रमिला को स्कूटी पर लेकर आगे थे, जबकि अनुज पीछे से मोटरसाइकिल से बड़ौत जा रहे थे।जैसे ही वे एलम कट बाईपास पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशन और उसकी मां प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।...