सुपौल, फरवरी 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि । ट्रक की ठोकर से बाइकसवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के मझौवा के समीप एनएच 27 पर शनिवार शाम करीब चार बजे की है। आक्रोशित स्थानीय लोगों व परिजनों ने घटना के विरोध में एनएच को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। जबकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शाम करीब छह बजे जाम समाप्त करवाया। टक्कर के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी बैजनाथ झा के पुत्र आनंद कुमार उर्फ बिट्टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.