लखीमपुरखीरी, जून 9 -- भीरा थाना क्षेत्र में हादसे में मरे कोल्हौरी गांव के युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों ने मौत पर शक जताते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सीओ शिवम कुमार और कोतवाल अवनीश कुमार ने घरवालों को समझाया। पुलिस ने अजय की पत्नी कविता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद घरवालों शव का दाह संस्कार कर दिया। तिकुनियां कोतवाली के कोल्हौरी गांव का 21 वर्षीय अजय कश्यप की गाड़ी भीरा थाने के चिम्मन टांडा निवासी मनप्रीत सिंह और तिकुनियां कोतवाली के गंगानगर निवासी विक्रम सिंह भाड़े पर लेकर सोमवार को रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे...