मऊ, मई 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद तौफीक उम्र 35 अपने दो साथियों करीमुद्दीनपुर के ही फरहान उम्र 23 व फहीम उम्र 18 के साथ रविवार की रात अपनी कार से किसी कार्यवश मऊ गये हुए थे। उक्त तीनों युवक कार में सवार होकर रविवार की देर रात करीब 1 बजे घोसी वापस लौट रहे थे। कार सवार स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत कल्याणपुर स्थित वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। और उसमें सवार मोहम्मद तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई ...