लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ,संवाददाता।महिंगवा के सौरभ (25) की तमिलनाडु के तिरुप्पत्तूर में संदिग्ध हालात में मौत के मामले को लेकर रविवार को परिजन व ग्रामीण सड़क पर उतरे। ग्रामीणों ने सड़क का घेराव और हंगामा किया। हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक आक्रोशित भीड़ ने प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। लोगों को रूट बदलकर निकलना पड़ा। जानकारी मिलते ही एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। परिजन ने महिला समेत तीन पर आरोप लगाया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।महिंगवा यह भी पढ़ें- चेन्नई में मिला लापता युवक सौरभ का शव, महिंगवां में बवाल क्षेत्र के रमपुरवा निवासी सौरभ को बीते 10 अप्रैल को बाराबंकी के पिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.