बरेली, जून 1 -- नवाबगंज। पारिवारिक विवाद में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी धर्मवीर (28) एक राइस मिल में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ पीलीभीत जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित गोंछ गांव में रहने वाली अपने रिश्तेदार जगदीश के घर नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- पत्नी और मासूम बेटे को कमरे में बंद कर युवक ने की आत्महत्या शनिवार को वह अपनी मां को वहीं छोड़कर घर लौट आया। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर ...