रामपुर, मार्च 9 -- रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सौरभ (20) तीन मार्च को ट्रैक्टर-ट्राली से मटर बेचकर थूनापुर से वापस घर जा रहा था। रास्ते में शहजादनगर क्षेत्र के अहमदाबाद गांव के सामने डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठे सौरभ की नीचे गिरने से मौत हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...