युवक की मौत के मामले में जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- आलापुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में हुए पारिवारिक विवाद और मारपीट के दौरान युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ जेठानी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर पुरानी बाजार निवासी उमेश चौरसिया का घर में ही अपने बड़े भाई और भाभी से बीते 18 अगस्त को विवाद हो गया था। मृतक की पत्नी सरोज का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके जेठ गोपाल चौरसिया और जेठानी रेनू ने उमेश के साथ मारपीट की थी। पत्नी के मुताबिक अगले दिन 19 अगस्त को उमेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.