रुडकी, अप्रैल 5 -- मंगलौर मार्ग पर किसान चौक के समीप एक डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों और एक अन्य को गुरुवार रात्रि टक्कर मार दी थी। हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के थाना देवबंद ग्राम खेड़ा मुगल निवासी जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे शहजाद के साथ मंगलौर से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। झबरेड़ा में किसान चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई थी। जबकि जावेद का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। भाई के सुपुर्द-ए-खाक और इलाज के बाद पीड़ित जावेद ने चार अप्रैल को झबरेड़ा थाने में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.