देवरिया, जून 1 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की मौत के मामले में एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तहसील के सामने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। काफी प्रयास के बाद करीब एक घण्टे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान तहसील परिसर से लेकर सड़क तक अफ़रा-तफ़री के हालात रहे। थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी सुशील साहनी (24) पुत्र रामकुंवर साहनी का शव 30 मई की सुबह सवरेजी पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में छोटी गंडक नदी में मिला था। परीजन हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है...