शामली, जून 16 -- कांधला। थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा निवासी इस्लाम पुत्र अकबर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र 22 वर्षीय रिहान 13 जून की सुबह करीब 10 बजे अपनी रेडियन मोटरसाइकिल से कांधला में रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि कांधला कस्बे से कुछ दूरी पहले सामने से गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिहान बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता इस्लाम ने पुलिस स...