रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका से कहासुनी के बाद फंदे पर लटकर जान देने वाले युवक की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। नगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी गगन सागर (पुत्र ओमप्रकाश सागर) रुद्रपुर बिलासपुर बॉर्डर स्थित चीमा कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह यहां मूवी एडिटिंग की कोचिंग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान गगन की मुलाकात रुद्रपुर निवासी एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर युवती ने गगन से प्यार की किसी तरह की परीक्षा मांगी थी। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और युवक ने आत्महत्या कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक जीत ...