रायबरेली, मई 14 -- बछरावां,संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर थाना क्षेत्र के सेहगों गांव के पास गुरूवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन करीब पौन घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव का रहने वाला 28 वर्षीय युवक कमलाकर वर्मा पुत्र श्रीकृष्ण वर्मा गुरूवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के करीब रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर क्षेत्र के श्री राजनगर -बछरावां स्टेशन के बीच 14210 प्रयागराज- इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 40 मिनट खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस मृतक की पहचान होने पर ...