गंगापार, जनवरी 4 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज ओवर ब्रिज पर बस की टक्कर से एक जनवरी को बगबना निवासी दिनेश कुमार प्रजापति की दुर्घटना के बाद पहुंचे उसके परिजनों और अन्य लोगों ने प्रयागराज रीवा राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग संख्या 30 पर चक्का जाम कर दिया था। चक्काजाम के चलते लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह से हाईवे जाम रहा। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। बाद में एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कराया था। इस संदर्भ में घूरपुर थाने के सीसीटीवी प्रभारी उप निरीक्षक आशुतोष विक्रम सिंह की शिकायत पर घूरपुर पुलिस ने मनोज पाल, गुड्डू पटेल, दिनेश पाल, धीरज विश्वकर्मा अनेक कुमार, राकेश पाल, अरविंद विश्वकर्मा, सुरेंद्र उर्फ कल्लू, मनीष कुमार, न...