उन्नाव, जून 27 -- चकलवंशी। मियागंज अस्पताल में गुरुवार को खांसी-बुखार से पीड़ित एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मृतक का शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया। घटना के बाद संबंधित डॉक्टर पर अस्पताल छोड़ने के आरोप लगे थे। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा एसीएमओ जे. आर. सिंह के साथ मियागंज अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसदौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। यह भी पढ़ें- रास्ते में ही हो गई थी घायल की मौत, अस्पताल में चार डॉक्टरों ने देखामियागंज अस्पताल में युवक की मौत मियागंज कस्बा निवासी राकेश तीन दिन पहले खांसी-बुखार की शिकायत लेकर मियागंज अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है कि तैनात डॉक्टर दिनेश कुमार ने बार-बार मरीज के लिए बाहर से दवाइयां और जांच लिखवाने को कह...