युवक की मौत के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज
चंदौली, मार्च 31 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप बीते सोमवार को देर शाम सड़क के किनारे खड़े टैक्टर ट्राली में टकराकर बाइक सवार 24 वर्षीय गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वही आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच भी कराई जा रही है।चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी 24 वर्षीय गणेश बीते सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने रिस्तेदारी सोनभद्र जिले के मद्धुपुर जा रहा था। वह जैसे ही नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा कि बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़ी टैक्टर ट्राली में टकरा गया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.