बलिया, जनवरी 29 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के इब्राहिमपट्टी निवासी विक्की पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर बाद सड़क जाम कर दिया। इसके चलते किड़िहरापुर-मधुबन मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सीओ आलोक गुप्ता ने बातचीत कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब पांच घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। इब्राहिमपट्टी निवासी 25 वर्षीय विक्की पटेल सोमवार की शाम गांव में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने उसके ही टी-शर्ट से सागौन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें आत्महत्या करने की बात सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.