रामपुर, अप्रैल 24 -- रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के इमरतपुर में 22 वर्षीय सचिन का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने जिसके चलते कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिवार के सुपर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास जंगल से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसे देखकर वह सन्न रह गए। यह भी पढ़ें- इकलौते बेटे का शव पेड़ से लटका मिला, दिसंबर में थी शादी मृतक की पहचान सचिन पुत्र लेखराज निवासी इमरतपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर आ...