फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- कंपिल, संवाददाता। गांव नुनेरा निवासी वीरेश ने दी तहरीर में बताया कि तीन सप्ताह पहले 24 मार्च को उसका भाई अवनीश घर से कंपिल जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। 25 मार्च सुबह परिजनों को अवनीश घायल अवस्था में कंपिल अटैना मार्ग पर टेड़ा पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। परिजन आनन फानन में युवक को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन युवक को कानपुर ले जा रहे थे। जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान घायल की मौत परिजन शव ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीन सप्ताह बाद मृतक के भाई ने थाने में दी तहरीर में...