आजमगढ़, अप्रैल 18 -- आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ के सेवन से इलाज के दौरान शुक्रवार की रात में मौत हो गई। मृत युवक की बहन ने कोल्ड ड्रींक में भाई को विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महुवारी गांव निवासिनी प्रियंका सिंह पुत्री स्व. भोला सिंह ने गांव के ही निवासी संध्या सिंह पत्नी अनिरुद्ध सिंह और उसकी पुत्री अर्चना सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तरवां थाना में दिए गए तहरीर में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उसके भाई दीपक सिंह उर्फ पिंटू सिंह से आरोपी महिला के परिजन से पुरानी रंजीश चल रही है। इस रंजीश को लेकर आरोपी द्वारा उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 16 अप्रैल को आरोपी महिला ने उसके भाई दीपक को अपन...