लखनऊ, अप्रैल 1 -- काकोरी, संवाददाता।पारा के आदर्श विहार कॉलोनी में टीबी की बीमारी से ग्रसित युवक की मौत के बाद बहन ने पिता पर इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए बुद्धेश्वर से दुबग्गा जाने वाले मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव का अंतिम संस्कार कराया।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शिवपुरी आदर्श विहार बुद्धेश्वर निवासी राहुल उर्फ गोलू (25) टीबी की बीमारी से ग्रसित था। बुधवार को राहुल की घर पर ही मौत हो गयी। मां की मौत के बाद पिता राजेंद्र ने दूसरी शादी कर ली थी। बहन रजनी ने पिता पर अनदेखी और इलाज की समुचित व्यवस्था न करने का आरोप लगाते हुए शव को बुद्धेश्वर दुबग्गा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करने लगी। बहन का आरोप था ...