बांदा, मार्च 12 -- बांदा, संवाददाता। परदेश से कमा कर लौटे युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिला के गुसियारी गांव निवासी 36 वर्षीय सुलतान पुत्र उस्मान मुंबई में रह कर काम करता था। वह सोमवार को गांव आया था। अगले दिन उसका बदन अकड़ने लगा। घरवालो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी बुधवार की रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मौसेरे भाई नवाज अली ने बताया कि ...