मैनपुरी, मार्च 17 -- थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नगला चैनी निवासी अनिल कुमार पुत्र पूरन सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे लगभग एक दर्जन दबंग लाठी डंडा, सरिया व अवैध हथियार लेकर आए और उसकी मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह उससे बाल-बाल बच गया। बचाने आई पत्नी बबली, मंजू देवी व दयावती को भी मारा पीटा। पत्नी बबली से सोने की चेन भी छीन ली। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार है। घटना की रिपोर्ट लिखाने जब वह घायल अवस्था में थाना गया, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज व जान माल सुरक्षा की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...