संभल, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी युवक की मंगलवार को मथुरा के बलदेवपुर में मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद बुधवार शाम शव घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी तेजपाल 35 वर्ष पुत्र मलखान सिंह अपने भाई नेमपाल सिंह के साथ मथुरा के बलदेवपुर में पशु चिकित्सक का काम करता था। मंगलवार को पड़ोसी से पानी निकास को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान नेमपाल को घेरकर मारपीट कर दी थी। तभी वह नेमपाल अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका तभी अपना काम निपटा कर घर पर पहुंचे ही थे। तभी हमलावरों ने तेजपाल के फिर से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल ले ...