युवक की बेहरमी से हत्या, शराब की दुकान पर विवाद के बाद लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी फरार
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी के मऊ में दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहारी स्थित देशी शराब की दुकान के पास शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाबत मृतक युवक के परिजनों ने थाना दोहरीघाट में दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। घटना के बाद हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पिटाई से युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कटिहारी गांव निवासी 37 वर्षीय रामअवतार सिंह पुत्र रामकुंवर सिंह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर से कटिहारी स्थित देशी शराब की दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.