युवक की बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत
मिर्जापुर, जुलाई 28 -- हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के बन्हैता गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम की बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत हो गई। कमाऊ पुत की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शिवम बेंगलुरु में रहकर चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को कमरे पर अचानक पेट में दर्द होने के बाद तबीयत खराब हो गई। पास पड़ोस के लोग एक चिकित्सालय में ले गए l जहां रविवार शाम को मौत हो गई। डेड बॉडी सोमवार को शाम घर पहुंचने पर परिजनों में कोहरा मच गया। दो भाइयों में छोटा था l मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि बेटे की मौत बेंगलुरु में हो गई। पूरे परिवार का भरण पोषण शिवम की कमाई से होता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.