लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- थाना खीरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद पारपुरवा निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर से पैदल बाबागंज बाजार सब्जी लेने गया था। बताते हैं कि हाइवे पर बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद पार पुरवा निवासी रामबली का 25 वर्षीय बेटा मुकेश शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाबागंज बाजार सब्जी लेने गया था। बताते हैं कि हाइवे पर अचानक वह बस की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.