मैनपुरी, मार्च 24 -- बिछवां, अपने ससुराल से घर वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम नगला शंभू निवासी 25 वर्षीय नानकचंद्र पुत्र ब्रह्मचारी सोमवार को बाइक से अपनी ससुराल करमचंदपुर थाना फर्रुखाबाद से वापस घर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने मोहम्मदाबाद के समीप टक्कर मार दी। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो पुत्रियां हैं। नानकचंद्र की मौत से पत्नी दुर्गा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...