बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर/कोतवाली देहात। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में युवक की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि 18 मई को युवक गांव स्थित पार्लर पर पहुंच गया, जहां युवती काम कर रही थी। वहां उसने युवती के साथ बदतमीजी की और जबरन गाड़ी में बैठने के लिए दबाव बनाने लगा।परिजनों के अनुसार युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। घटना से आहत होकर युवती ने जह...