उन्नाव, मई 23 -- बिछिया, संवाददाता। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के रहने वाले नाना के घर में रहकर पढ़ाई कर रही नातिन ने शुक्रवार दोपहर छत के कुंडे पर गमछा के सहारे फंदा डाल खुदकुशी कर ली। परिजनों ने युवक पर फोन कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल का विवरण दही क्षेत्र के बरिगवां गांव के रहने वाले बाबू की 15 वर्षीय बेटी रितिका पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी नाना विश्राम के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह उन्नाव शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे रितिका ने कमरे की छत पर लगे कुंडे में गमछे के सहारे फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे नाना विश्राम ने नातिन रितिका का शव फंदे पर लटका देख दं...