बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच, संवाददाता । शहर से सटे डीहा गांव में मंगलवार शाम एक युवक पेड़ की डाल पर चढ़ टहनी काट रहा था। अचानक पैर फिसलने से हाईटेंशन बिजली लाइन पर गिरा। उसकी करंट से झुलस कर मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दरगाह थाने के डीहा गांव निवासी आशीष कैराती (26) अशोका गांव के पास मंगलवार शाम पेड़ पर चढ़कर सूखी टहनिया तोड़ रहा था। इस दौरान पेड़ से सटकर गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह खरंठ लगने से झुलस कर भूमि पर जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन झुलसे युवक को गंभीरावस्था में लेकर एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच ...