मुजफ्फरपुर, मई 23 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी लालबाबू ठाकुर की हत्या मामले में शनिवार को एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने पत्नी से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लालबाबू ठाकुर की पत्नी शर्मिला देवी का बयान दर्ज किया। इसमें रामपुरदयाल निवासी ठेकेदार पप्पू ठाकुर, मतलुपुर निवासी रघुवीर सहनी व रामएकबाल उर्फ टिकिया को नामजद किया है। एसडीपीओ ने हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी और अपर थानेदार कंचन कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानेदार ने बताया कि मेडिकल ओपी में शर्मिला देवी ने फर्द बयान दर्ज कराया था, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बकाए रुपए के विवाद में हुई थी सूपन की हत्या गौरतलब है कि लकड़ी काटने के लिए लालबाबू ठाकुर को मतलुपुर ले गए थे। वह...