मुजफ्फरपुर, मई 25 -- बंदरा। रतवारा भैसौना टोला निवासी लालबाबू ठाकुर की हत्या मामले में हत्था पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि नामजद अभियुक्त मतलुपुर निवासी रामएकबाल उर्फ टिकिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानेदार ने बताया कि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में लालबाबू की पत्नी शर्मिला देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया था। यह भी पढ़ें- युवक की पीट-पीटकर हत्या में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...