कौशाम्बी, मई 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर चमरूपुर गांव निवासी मो. हासिम ने बताया कि उसकी ससुराल सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क में है। पीड़ित के अनुसार, आठ दिसंबर 2024 को वह कड़क शाह की मजार पर फूल चढ़ाने गया था। वहां साले चांद, आरिफ व चांद की बीवी सेवी ने उसकी पिटाई की थी। मामले में अदालत के आदेश पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...