वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देने से इनकार करने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। गुरुवार को कैंट पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक छित्तूपुर स्थित तारा नगर कॉलोनी निवासी करन कक्कड़ 23 मार्च की सुबह सवा 11 बजे भोजूबीर स्थित दुकान से बड़ी माता शीतला, अदलहाट जा रहे थे। फुलवरिया मार्ग पर कृष्णा कुमार ने उन्हें अपने साथियों के साथ रोक लिया। आरोप है कि कृष्णा कुमार से जुड़े सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और अन्य सबूत देने का उनके ऊपर दबाव बनाया गया। इनकार करने पर हमलावरों ने ईंट-पत्थर और डंडे से उनके ऊपर हमला कर दिया। सिर में चोट आने से वह बुरी तरह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.