कौशाम्बी, मई 30 -- पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव की सूला देवी पत्नी आल्हा ने बताया कि 27 मई की शाम उसका बेटा हिमांशु अपने ननिहाल से बीमार मामी को देखकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में गांव के समीप पड़ोसी शिव सिंह मिल गया। वह घूरने का आरोप लगाकर हिमांशु को गाली देने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पाइप से पिटाई की। शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...