जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मड़ियाहूं। जमीन विवाद में गवाही देने से नाराज लोगों ने एक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। सुबासपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 10 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही आनंद सिंह और भुवर माली ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग निकले। घायल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...