संतकबीरनगर, दिसम्बर 29 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मड़या के युवक की पिटाई के मामले में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। महुली क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी अंशुमल पुत्र राजकुमार का आरोप है कि वह वर्तमान में मोहल्ला मड़या कोतवाली खलीलाबाद में रहते हैं। आरोप है कि 26 दिसंबर 2025 को समय करीब 9 बजे दिन में संजय, अनिल व एक अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर उसको लाठी डंडे व लात मुक्कों से मारने पीटने लगे। पिटाई उसे काफी चोटे आईं। आरोप है कि उक्त लोग गाली गलौज देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि संजय, अनिल व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...