गोरखपुर, अप्रैल 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के गौर बरसाईत चौराहा पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट और लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद समेत 4-5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गीडा थाना क्षेत्र के चेरिया निवासी शांति पासवान की तहरीर के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उसका भाई आशीष पासवान ढोलबजवा स्थित अपने बुआ के घर गया था। वहां से लौटते समय वह सूरजभान और मोनू के साथ गौर बरसाईत चौराहा पर फल खरीदने के बाद अंडे की दुकान पर खाने लगा। इसी दौरान अमरनाथ, सोमनाथ, जितेंद्र और उनके 4-5 अन्य साथियों ने आशीष पासवान को जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में आशीष का सिर फट ग...