मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। युवक की पिटाई करने वाले आरोपी को मंगलवार लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कराई गई। वीडियो लालगंज के गंभीरापुर इलाके का पाया गया। मामला पैसे के लेनदेन का निकला। पीड़ित पड़री के अकसौली गांव निवासी राधेश्याम दुबे की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस नामजद आरोपी लालगंज के गंभीरापुर गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...