वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। गलत दिशा में वाहन चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर लंका थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया का सोनारपुरा निवासी अभिषेक सोनकर रात 2 बजे अपने घर जा रहा था। लंका के समीप गलत दिशा से आ रहे बाइकसवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। इसका जब विरोध किया गया तो अपने साथियों को बुलाकर पिटाई कर दी। वाहन का शीशा और डिग्गी तोड़ दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपाल लगे सीसीटीवी कैमेर की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...