गोरखपुर, मार्च 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी बजरंगी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बजरंगी का भांजा करन दुकान से चीनी लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट कर दी। किसी तरह वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद बजरंगी की बहन और भांजा आरोपियों के घर पूछताछ करने गए तो वहां मौजूद लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...