मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- औराई, एसं। बेदौल असली निवासी अशोक राय (38) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को जनार पंचायत स्थित बेनीपुर रेलवे हॉल्ट से महज दो सौ मीटर दूर रेललाइन किनारे फेंक दिया। अशोक का सिर खून से सना था। शव के पास से पत्थर मिला है। युवक के शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे जख्म के निशान थे। अशोक मंगलवार की शाम घर से निकला था। बुधवार की सुबह टहलने व दौड़ने निकले युवाओं ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल के पास ही युवक की बाइक और मोबाइल पड़ा हुआ था। सूचना पर सुबह छह बजे औराई और बेदौल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया。

परिजनों की जानकारी परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक राय मंगलवार ...