युवक की तालाब में डूबने से मौत, शादी के 3 माह बाद ही उजड़ गया सुहाग
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जायस अंतर्गत पूरे हकीम मोहल्ले में मंगलवार शाम शौच के लिए गए एक युवक का पैर फिसलने से गहरे तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक की अभी तीन महीने पहले शादी हुई थी। तीन महीने बाद ही महिला का सुहाग उजड़ गया। पूरे हकीम निवासी राम पियारे का 30 वर्षीय छोटा बेटा नन्द लाल प्रजापति नाग पंचमी (गुड़िया) का त्योहार मनाने अपनी ससुराल गया था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह पत्नी कमलेश कुमारी को ससुराल में ही छोड़कर अकेले घर लौटा था। इसके बाद शाम करीब 7 बजे वह घर के पास स्थित तालाब की तरफ शौच के लिए गया, जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पानी में उतरकर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.