झांसी, जून 23 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। दबंगों ने तलवार के हमले से युवक को दो उंगलियां काट दीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा बबीना निवासी मनीष यादव ने बताया कि उनकी सुकवा-ढुकवा रोड स्थित जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। बीते छोटा भाई विजय यादव निर्माण कर रहे थे। तभी हरनाम, धनीराम, शिवम यादव, भज्जू, रज्जन यादव सहित कई लोग और कुछ महिलाएं वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगीं। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में भाई गंभीर...